रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने जनवरी 2025 में 4.16% की बढ़त हासिल की है और वर्तमान में यह ₹1,266 पर ट्रेड कर रहा है। साल की शुरुआत से ही कंपनी के शेयरों में सकारात्मक रुझान देखा जा रहा है, जो निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है। बाजार में इस तेजी की वजह कंपनी के मजबूत Q3 नतीजे हैं, जिसने पिछले दो तिमाहियों के सुस्त प्रदर्शन के बाद निवेशकों को राहत दी है।
Q3 FY25 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 7.4% की बढ़त के साथ ₹18,540 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। कुल राजस्व 6.7% बढ़कर ₹2.43 लाख करोड़ हो गया।
रिलायंस जियो ने ₹33,074 करोड़ का राजस्व कमाया, जो 19.4% की सालाना वृद्धि है, जबकि रिलायंस रिटेल का राजस्व 7% बढ़कर ₹79,595 करोड़ हो गया। तेल-से-केमिकल्स (O2C) बिजनेस ने भी स्थिर प्रदर्शन दिखाया है।
हालांकि, प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी में मामूली कमी की है। पिछले तीन तिमाहियों से हिस्सेदारी घटाकर दिसंबर 2024 तक 50.13% कर दी गई है। इसके बावजूद, मजबूत नतीजों और अलग-अलग क्षेत्रों में स्थिर प्रदर्शन के चलते निवेशकों का विश्वास बना हुआ है। Reliance Industries के शेयरों में आगे भी तेजी की संभावना बनी हुई है।